इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में चाइनीज खाने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत इलाज के दौरान युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में बीती रात चायनीज व्यंजन खा कर घर पहुंचे युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को इंदौर के एम वाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

दरअसल राऊ गांव थाना क्षेत्र के ग्राम रंगवासा का रहने वाला 18 वर्षीय युवक जो की कक्षा 12 वी का छात्र था,जो बीती रात अपने दोस्तो के साथ चाइनीस व्यंजन मंचूरियन,मोमोज ,पिज़्ज़ा खाकर घर लोटा तो अचानक उसे वोमेंटिंग होने लगी। जिसके कुछ देर बाद युवक ने फिर घर में बने दाल-चावल खाये ओर वह सो गया था। लेकिन देर रात अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बेहोशी की हालत में पहले इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर वहा से उसे माय अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो चुकी।

Exit mobile version