इंदौर में पदस्थ रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ में दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने 376 सहित पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर,आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है……
पुलिस विभाग से ए.एस.आई. के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे के मकान में किराए से रहने अपने माता पिता के साथ रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची को घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया ओर मौका पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़ित बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी , जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। बच्ची की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खिलाफ धारा 376 ,पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
