इंदौर के महापौर ने ट्रैफिक सुधार के लिए निगम सभागृह में बैठक का आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महापौर पुष्यमित्र भार्गव जी के नेतृत्व में प्रति सप्ताह बेहतर ट्रेफ़िक व्यवस्था के सुझावों को लेकर होने वाली बैठक शनिवार को भी आयोजित की गई

इंदौर के महापौर ने ट्रैफिक सुधार के लिए निगम सभागृह में बैठक का आयोजन किया बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हर शनिवार को शहर के ट्रेफ़िक को समझने वाले उसको ठीक करने का लगातार प्रयास करने वाली ट्रेफ़िक पुलिस और वो लोग जिनके प्रयास रहे की इंदौर जैसे स्वच्छता में नंबर वन है वेसे ही ट्रेफ़िक व्यवस्था में भी नंबर वन रहे उनके साथ बैठक होती है उनके सुझावों को सुना जाता है उनके सुझावों को मूर्त रूप कैसे दिया जा सकता है उसके लिए बैठक होती है जिसे हम इंपिलमेंट कर सके आज उसी क्रम में आज भी बैठक हुई जिसमे कई सुझाव आए है जिसमें ई रिक्शा के संचालन और ट्रेफ़िक की दृष्टि से वन वे प्लानिंग ट्रेफ़िक इंजीनियरिंग जैसे विषय इन सभी को स्टडी कर के फ़ेस वाइस हम शुरू करेंगे।हमारा उद्देश्य इंदौर स्वच्छता के साथ ट्रेफ़िक में भी नंबर वन बने इसी क्रम में आज भी अतिक्रमण की कार्यवाही के पूर्व फूठी कोठी से केट रोड साथ ही आस पास के क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को समझाईश दी है तीन दिन में वो स्व प्रेरणा से अतिक्रमण हटाएँ अगर वो एसा नहीं करते है तो अतिक्रमण निगम के द्वारा हटाए जाएँगे

Exit mobile version