इंदौर में फिर एक बार तालिबानी हैवानियत नजर आई है जहां एक पुराने सेठ ने अपने कर्मचारी के साथ मिल कर एक महीने पहले नोकरी छोड़ चुके कर्मचारी का अपहरण कर पालदा के गोदाम में बंधक बना कर इतना पीटा की शरीर पूरी तरह से लाल पड़ गया घायल ने पत्नी के साथ थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज कराया है और पुलिस द्वारा किराना व्यापारी को पकड़ा जा चुका है
इंदौर के डीसीपी के मुताबिक भागीरथपुरा के रहने वाले व्यक्ति जो की सियागंज में काम कर अपना परिवार का लालन-पालन कर रहा था उसे कर्मचारियों के साथ सियागंज के ही एक किराना व्यापारी ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में बताया जा रहा है कि घायल एक महीने पहले सियागंज के ही किराना व्यापारी युवराज उर्फ बाबू के यहां पर नौकरी करता था लेकिन एक महीने से उसने नौकरी छोड़ने के बाद दूसरी जगह पर नौकरी करने चला गया यह बात पूर्व सेठ युवराज उर्फ बाबू को सहन नहीं हुई और संभवत इसी कारण से घायल युवक को अपने अन्य कर्मचारियों के साथ व्यापारी ने बहला फुसलाकर दूसरा काम करने और अधिक पैसा कमाने की लालच देकर अपने साथ पालदा स्थित एक गोदाम में ले गया जहां पर घायल के साथ जमकर मारपीट की मारपीट भी इतनी की की घायल के शरीर पर पूरी तरह से घाव के निशान साफतौर पर नजर आ रहे हैं घायल अवस्था में ही अपने घर पहुंचा और वहां पर परिजनों को पूरी बात बताई और उसके बाद वह तुरंत परिजनों के साथ कोतवाली थाने पर पहुंचा जहां पर पुलिस ने तुरंत पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए अपहरण सहित मारपीट और गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि प्रकरण के आधार पर घायल के पूर्व सेठ युवराज उर्फ बाबू को पकड़ा जा चुका है तो उसके एक अन्य जो घटना में शामिल उसका कर्मचारी है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है
