इंदौर के मशहूर Social Media Influencer रॉबिन अग्रवाल की मुश्किलें बड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के यूट्यूबर रॉबिन अग्रवाल को पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में टीम गठित कर उसके परिजन और परिचितों के यहां पर लगातार दबी दी जा रही है तो वहीं फरार चल रहे यूट्यूबर पर इनाम घोषित करने के लिए भी प्रतिवेदन भेजा गया है….।

इंदौर के मशहूर यूट्यूबर रॉबिन अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है उनके खिलाफ सबसे पहले एक युवती द्वारा एमआईजी थाने में एक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में शिकायती आवेदन दिया गया था जिसके बाद रॉबिन द्वारा राजी मर्जी कर आवेदन को शिथिल किया गया था फिर दोबारा से युवती से हुए विवाद के बाद युवती मैं पूरे मामले में एमआईजी थाने पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है इसके बाद से ही रोबिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर तमाम स्थानों से फरार चल रहे हैं और पुलिस उनके दर पकड़ के लिए टीम गठित कर उनके रिश्तेदार से लेकर उनके परिचितों के यहां पर भी दबिश दी जा रही है ताकि वह मिल सके तो वहीं दूसरी ओर आरोपी रॉबिन द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत लगाई गई थी जो पूरी तरह से न्यायालय ने भी खारिज कर दी है अब रॉबिन फरारी काट रहा है तो वही उसकी तलाश के लिए पुलिस ने कई टीम गठित भी की है तो वहीं दूसरी ओर रोबिन के खिलाफ इनाम घोषित करने को लेकर एमआईजी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को एक प्रतिवेदन बनाकर भेजा गया है ताकि उसे पर इनाम घोषित हो सके और मूखबीर तंत्र के आधार पर वह पकड़ा जा सके फिलहाल रॉबिन के लाखों की संख्या में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स हैं और विभिन्न तरह की वीडियो बनाकर वह सोशल मीडिया डालता था जब से रॉबिन पर प्रकरण दर्ज हुआ है अब उनके सोशल मीडिया के फॉलोअर्स उनकी वीडियो को विभिन्न तरह के कमेंट से भी सामने आ रहे हैं….।

Exit mobile version