इंदौर में बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट मामले में घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने घर से निजी काम को लेकर निकाली थी कि तभी रास्ते में बदमाश द्वारा महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो गया महिला ने तत्काल पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तमाम चौराहा और गलियों में घेराबंदी कर कर कुछ ही मिनट में लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है…।

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित रहने वाली अंजलि जैन उम्र 54 वर्षीय निवासी नेमी नगर के रहने वाली महिला अपने घर से निजी काम से निकली थी कि कुछ दूरी पर जाते समय अचानक से बदमाश द्वारा महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गया महिला फरियादी ने तुरंत थाने पहुंचकर थाने पर उपस्थित थाना प्रभारी संजू कमले से पूरे मामले में शिकायत की संजू कमले ने बीट पर तैनात पुलिसकर्मी और थाने पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर माधव बोराडे उम्र 27 वर्षी निवासी द्वारकापुरी के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से लूटी हुई चैन भी बरामद की गई है बताया जा रहा है कि युवक चेन लूट कर भाग रहा था और उसके बाद गली में जितने का प्रयास कर रहा था कि तभी पुलिस ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पड़ा है माधव नामक बदमाश से पूछताछ में जुटी हुई है तो वहीं उसके पुराने आपराधिक रिकार्ड भी खागा ले जा रहे हैं पूरी घटनाक्रम को लेकर फरियादी महिला ने पुलिस की तत्परता से किए गए कार्य की सराहना भी की है ।

Exit mobile version