इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले 20 साल के युवक ने दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले एक 20 साल के युवक का शव इलाके के पुराने जर्जर मकान में लटका मिला। शाम होते होते यहां बच्चो ने शव को देखा तो आसपास के लोगो को सूचना दी। इसके बाद शव को एमवाय भेजा। युवक की बहन और जीजा ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक वह अपने पिता से मिलने उनके पास पहुंचा था।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक गोकुल पिता महेश वर्मा का शव कड़ाबीन पिलियाखाल में पुराने जर्जर मकान के अंदर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद शव को एमवाय भेजा गया है। गोकुल की बहन ने बताया कि वह तीन ईमली पर अपनी मां के साथ रहता है। सोमवार को अपने पिता संजय से मिलने बड़ा गणपति आया था। बहन का आरोप है कि उसे किसी ने मारने के बाद लटका दिया है। उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और पूरा मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version