इंदौर के भंवरकुवा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामना है जहां पीड़िता ने कुछ दिनों पहले एक शिकायत की थी कि उसके साथ उसके एक परिचित में दुष्कर्म किया और बाद में जब उसने मना किया तो वह उसे ब्लैकमेल करके धमकाने लगा हालांकि इस मामले में पुलिस ने बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
इंदौर पुलिस के डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि भंवर कुवा थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। जांच के आधार पर यह पाया गया है कि जो बदमाश है उसने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला के मना करने पर भी आरोपी लगातार पीड़िता को परेशान करने लगा एवं उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा आखिर में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की जहां पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
