इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में काम करने के दौरान एक मजदूर छत से नीचे आ गिरा जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है
मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां उद्योग नगर पालदा में कारण नामक मजदूर छत पर सरिया बांधने का काम कर रहा था इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है पुलिस के मुताबिक वह मूलत देवास जिले का रहने वाला था और इंदौर मजदूरी करने के लिए आया था
