इंदौर में कोचिंग टीचर को सड़क पर निर्वस्त्र कर पीटा NEET की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को नग्न कर जमकर पीटा गया फिलहाल पूरा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं टीचर को पकड़कर पीटने वाले लोगों ने पुलिस के हवाले भी किया है तो वही पुलिस अभी फिलहाल में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रही है।

पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है तुकोगंज थाना क्षेत्र के गीता भवन की एक निजी कोचिंग में नीट की तैयारी करने आई एक छात्रा के साथ वहीं पर पढ़ाने वाले टीचर ने अश्लील हरकत की छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी इसके बाद सुबह परिजन कोचिंग क्लास पर पहुंचे और टीचर को बाहर बुलाया और उसकी बेरहमि से पिटाई कर दी इतना ही नहीं छेड़छाड़ करने वाले टीचर के बीच सड़क पर कपड़े उतार दिए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया वही बताया जा रहा है कि खरगोन की रहने वाली एक छात्रा नीट की तैयारी करने के लिए इंदौर आई हुई थी और इसी दौरान वह जिस कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए जाती थी तो वहां पर पढ़ने वाले टीचर के द्वारा उसके साथ लगातार अश्लील हरकत की जाती थी और इसी बात की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी और उसके बाद परिजन आज इंदौर पहुंचे और उसके बाद टीचर को नग्न कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल इस पूरे मामले में अभी पुलिस किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दे रही है।

Exit mobile version