इंदौर के बाणगंग थाना क्षेत्र में एक कॉपीराइट एक्ट का मामला सामना आया है। मुंबई की एक ऑयल कंपनी ने शिकायत की थी कि उसके कंपनी के ब्रांडेड आइल की नकली पैकेजिंग करके इंदौर में एक व्यक्ति उसे बेचने का कार्य कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरसल इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में कुछ बदमाशो द्वारा ब्रांडेड कंपनियों के तेल की नकली पैकेजिंग करके उसे बेचा जा रहा था। इस बात की सूचना जब मुंबई के स्पीलिट नेटवर्क आइल कंपनी और प्रोटेकट आइल के अधिकारियो को लगी तो उनके द्वारा इस मामले की पुलिस को शिकायत कि गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा बड़ी ब्रांडेड कंपनियों के जैसे केस्टो इंडिया लिमिटेड आइल, होंडा प्रो कंपनी आइल, लुब्रिकेंट ऑयल, जैसी कई नामी कंपनियों के ऑइल के नकली स्टीकर, आइल केन,बॉक्स एवं प्रिंटिंग का उपयोग करके शहर एवं दूसरे राज्यों में उसे बेचने का काम करते है।
बाणगंगा टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार शिकायत के आधार पर नामी कम्पनियो के आइल कि जगह हूबहू असली दिखने वाली पैकेजिंग में नकली आइल भरकर बेचकर वाले को माल सहित गिरफ्तार किया है। बदमाश एक कमर्शियल ऑटो में आइल की लोडिंग करके उसे सप्लाई करने जा रहे थे तभी रंगे हाथों होने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले मे प्रदीप कुमार दत्ता निवासी 123 बंगाली कालोनी उज्जैन को क्षेत्र के दीपमाला ढाबे के यहां से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस गिरोह के अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है,जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
