इंदौर के पुलिसकर्मी का तिरंगा हाथ में लिए डांस का वीडियो वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/08/20-Facebook.mp4

टीआइ अनिल यादव का देशभक्ति गानों पर नाचते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। एमजी रोड थाना प्रभारी रह चुके यादव राजवाड़ा और गांधी हाल में फिल्मी गानों पर नाचते हुए वीडियो बनाते थे। तबादला हुआ तो यादव कुछ सालों के लिए शहर से दूर हुए। इस बार दोबारा लौटे और गांधीनगर थाना प्रभारी बन गए। वीडियो शूट करवाने का मौका तलाश रहे यादव की शनिवार को उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब हर घर तिरंगा के लिए रैली का आयोजन हुआ। यादव तो नाचने के मौके की तलाश में ही थे। जैसे ही डीजे बजने लगा यादव के पैर थिरकने शुरू हो गए। फर्क इतना था कि इस बार हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के गानों पर नाच रहे थे।

Exit mobile version