मध्य प्रदेश में इन दिनों करप्शन पर सियासी संग्राम चल रहा है। भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप वाले विवादास्पद पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाड्रा , कमलनाथ और अरुण यादव ( सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ट्विटर हैंडलर (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि मामले की छानबीन की दिशा तय करने के लिए ट्विटर यानी अब ‘एक्स’ से विवादास्पद पोस्ट को लेकर जानकारी मांगी जाएगी
देउस्कर ने बताया कि इस शिकायत पर शहर के संयोगितागंज पुलिस थाने में अवस्थी के साथ ही प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के ‘एक्स’ अकाउंट के ‘हैंडलर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े विवादास्पद पोस्ट को लेकर एक्स से जानकारी मांगी जाएगी और इस ब्योरे के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
