इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में इंदौर के पश्चिमी रिंग रोड बनाने को लेकर आईडी अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा कि इंदौर में पश्चिम रिंग रोड योजना पुरानी है फिलहाल आईडीए ने स्कीम डालने के लिए कहा है और आईडीए ही जमीन उपलब्ध कराएगा और जिसमें राशि एनएच द्वारा दी जाएगी।
इस दौरान आईडी अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहां की पश्चिमी रिंग रोड के लिए जमीन आईडीए उपलब्ध कराएगा जिसमें आईडिया ने आग्रह किया है कि उसे रोड में जहां तक अधिक से अधिक शासकीय भूमि का उपयोग होना चाहिए इसलिए एलाइनमेंट में विचार करने की बात कही है ताकि किसानों को कम नुकसान हो और यदि यह प्रक्रिया पूरी होती है तो आईडीए उसकी प्रक्रिया शुरू करेगा आईडीए अध्यक्ष ने कहा कि 2018 के नियम के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाएगा फिलहाल सरकारी भूमि को ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाने की योजना बनाई जा रही है हालांकि इस पश्चिमी रिंग रोड में कुछ किसानों के खेत भी आ रहे हैं जिसके लिए भी सूची बनाई जा रही है।
