अमृत योजना नगर निगम द्वारा ग्रीन बांड का लांच करने की प्रक्रिया तेज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर लगातार नई पहल करता ही रहता है। अभी नगर निगम द्वारा एक और पहल की जा रही है। ऊर्जा संयंत्र के लिए इंदौर नगर निगम ग्रीन बांड जारी करने वाला है। इससे इंदौर की जनता को भी काफी फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि इसके लिए इंदौर में सोलर पावर प्लांट बनाकर तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से पानी इंदौर में पहाड़ों से लांघकर पहुंचाया जाएगा। इससे न केवल बिजली के बिल में भारी कमी होगी वरन इंदौर को अतिरिक्त पानी भी मिलेगा और ऐसा करने वाला इंदौर नगर निगम देश का ऐसा पहला नगरीय निकाय होगा जो इस प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा।

नगर निगम द्वारा ग्रीन बांड का लांच करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर निगम द्वारा अब ग्रीन बांड के बारे में इंवेस्टर्स व आम लोगों कों जानकारी देने व जागरुक करने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज मुंबई के बीकेसी क्षेत्र में एनएसई बोर्ड रूम में इंदौर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव निवेशकों और ब्रोकर से मुलाकात कर उन्हें ग्रीन बॉन्ड में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

अमृत दो योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 11 हजार 786 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निकायों से जलापूर्ति, सीवेज नेटवर्क, जलाशयों के शुद्धीकरण और पार्कों के उन्नयन को लेकर डीपीआर मंगाई जा रही है। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का आंकलन कर टेंडर जारी किए जाएंगे।

जलूद में 286 करोड़ की लागत से सोलर पावर प्लांट बनाया जाएगा। उससे पैदा होने वाली बिजली से पहाड़ों को लांघ कर पानी इंदौर पहुंचाया जाएगा।

Exit mobile version