इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में मोटा मुनाफा का लालच देकर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में फिर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां फरियादी को मोटा मुनाफा का लालच देकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है जहां खजराना क्षेत्र के रहने वाले फरियादी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि यतींद्र नामक युवक के मार्फत इन्होंने कंपनी में कुल अपना और अपने परिजन का 12 लाख रुपए निवेश किया था जिसके एवज में इन्हें मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया था निवेश करने के बाद कुछ समय तक इन्हें मुनाफे के तौर पर कुछ रकम अदा की गई लेकिन बाद में मुनाफा देना बंद कर दिया गया जब जब फरियादी ने और कंपनी के बारे में जांच की तो इस बात की जानकारी सामने आई कि यतेंद्र के द्वारा इस तरह की धोखाधड़ी अन्य लोगों के साथ भी की गई है इस पूरी धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी सचिन डहाके है जो पूर्व से भोपाल जेल में बंद है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version