शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है जहां पलासिया थाना क्षेत्र के टेलीफोन नगर स्थित एक फ्लैट में चोर दाखिल हुए और जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए घटना में कुछ संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज़ पुलिस के हाथ लगे है जिसके आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश में पुलिस जुट गई है।
दरअसल मंगलवार दोपहर थाना प्रभारी के अनुसार मामला पलासिया क्षेत्र के टेलीफोन नगर में रहने वाले फरियादी परेश जैन ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी वह घर से बहार गए हुए थे तभी अज्ञात चोरो द्वारा घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं जिसके आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश में पुलिस जुटी है।
