इंदौर के ड्राइवर की 300 रुपए के लिए उज्जैन में कर दी हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अंकित के भाई अमित ने बताया कि भाई ने रात 11.30 बजे तक आने का बोला था। दो घंटी बजने के बाद फोन भी बंद हो गया। हमने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस की तो वह पचोर तरफ जाती दिखी। शंका होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रेस करना शुरू किया और उदनखेड़ी टोल प्लाजा पर घेराबंदी की। उस समय पुलिस देख आरोपी गाड़ी छोड़ भाग निकले थे।
इंदौर पचोर के उदनखेड़ी टोल प्लाजा के पास कार की डिक्की में मृत मिले इंदौर के युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। युवक खुद की कार टैक्सी चलाता था। 300 रुपए किराए के विवाद में दो भाइयों ने उसकी हत्या की थी। दोनों ही गिरफ्तार हो गए हैं।

एसपी धर्मराज सिंह मीणा ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अंकित शर्मा की हत्या करने वाले आरोपी रवि गोस्वामी (25), उसके छोटे भाई दीपक (22) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि अंकित की कार से वे उज्जैन गए थे। उसने 2500 रु. किराया मांगा था, आरोपी 2200 देने का बोलकर बैठे थे। उज्जैन में एक मंदिर के बाहर 300 रुपए को लेकर इनका विवाद हुआ था। अंकित ने गालीगलौज कर रवि को थप्पड़ मार दिए थे। इस पर दोनों भाइयों ने अंकित की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को डिक्की में रखकर ये पचोर की ओर ठिकाने लगाने निकले थे।

Exit mobile version