इंदौर के जाल सभागृह में 121 प्रतिभाओं को विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा अटल गौरव सम्मान से नवाजा गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रतिभाओं की कोई जाति नहीं होती इस आधार पर ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज की 121 प्रतिभाओं को विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा अटल गौरव सम्मान से नवाजा गया, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज जानकारी दी।

वीओ. इंदौर के जाल सभागृह में अटल गौरव सम्मान 2023 का आयोजन रखा गया जहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मान समारोह विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा आयोजित हुआ। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं म.प्र. पूर्व राज्य मंत्री पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि इंदौर सहित देश-विदेश की 121 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान आज किया गया। वही प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हुए आयोजन के दौरान विश्व ब्राह्मण समाज संघ के प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक शपथ विधि एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। आयोजक श्री महंत की माने तो डॉक्टर समाजसेवी आईएएस अधिकारी राजनीतिक क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवाभावी और विशिष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को इस आयोजन में अटल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। हर एक प्रतिभाओं के सम्मान के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन परिसर गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में कहीं वरिष्ठ जन जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version