इंदौर के छतरीपुरा थाना स्थित संजीवनी बाल मित्र केंद्र पर मॉरीशस से पधारे प्रवासी भारतीयों ने भ्रमण कर की प्रशंसा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न प्रकार के कई कार्य किए जा रहे हैं, इसी के तहत समाज के कमजोर वर्गों एवं उपेक्षित व अपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों के बच्चों को थाना छत्रीपुरा स्थित संजीवनी बाल मित्र केंद्र में उनके बचपन को संवार कर उन्हें अच्छा नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर रूप से कार्य किया जा रहा है।

इंदौर पुलिस की इसी सराहनीय पहल की जानकारी मारीशस से प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में पधारी सम्मानीय अतिथि रूपा देवी रामफल, मालिनी देवी, रेशमा देवी को लगते ही उन्होंने बाल मित्र केंद्र देखने की इच्छा जाहिर की। जब वह संजीवनी बालमित्र केंद्र छत्रीपुरा पर पहुंची और उन्होनें बाल मित्र केंद्र के कार्यों का जायजा लिया ओर केंद्र पर अध्ययनरत बच्चों से अतिथि गणों ने चर्चा की और बच्चों के ड्रीम्स के बारे में उनसे पूछा बच्चों द्वारा दिए गए जवाब से अतिथि गण काफी प्रसन्न हुई एवं पुलिस अपने मूल कार्य के अतिरिक्त समाज सेवा और सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ये देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की।

अतिथियों ने बताया कि उनके पूर्वज तीन पीढ़ी पूर्व मारीशस जाकर बस गए थे अब वह मारीशस के ही निवासी है लेकिन उन्हें भारत की बहुत याद आती है । उपरोक्त तीनों अतिथिगण मॉरीशस में शैक्षणिक कार्य से ही जुड़ी हुई है उन्होंने बताया कि उन्हें अपने देश अपनी माटी भारत से बहुत प्रेम है वह सदैव ही भारत को याद करते हैं भारतीयों से प्रेम करते हैं, उन्होंने कहा कि किसी देश की पुलिस बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने, की दिशा में कार्य कर रही है हम इस बात से आश्चर्यचकित है हमने ऐसा कहीं नहीं देखा।

Exit mobile version