इंदौर के चिड़ियाघर में मीट व्यापारियों के साथ निगम के अधिकारियों की बैठक

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत के बाद नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबरदस्त एक्शन में दिखाई दे रहे हैं मोहन यादव ने अपने कैबिनेट की पहली बैठक में ही खुले में बिकने वाले मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करें आज इसी मुद्दे को लेकर इंदौर के चिड़ियाघर में मीट व्यापारियों के साथ निगम के अधिकारियों की बैठक की गई

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पहले कैबिनेट के फैसले में लिया निर्णय खुले में मांस मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश का पालन करते हुए इंदौर नगर निगम सख्त एक्शन में दिखाई दे रहा है इंदौर शहर में खुले में बिकने वाले मांस मछली की दुकानों पर निगम के अधिकारी कर्मचारी समझाइस देकर चालानी कार्रवाई कर रहे हैं इस समस्या के समाधान के लिए मीट व्यापारियों के एक मीटिंग एमआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी आश्विन शुक्ल के साथ की गई अश्विनी शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शहर में 500 से अधिक दुकानें हैं इन व्यापारियों को मध्य प्रदेश सरकार की दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है साथी दुकानदार लाइसेंस की भी मांग कर रहे हैं किंतु इंदौर शहर में स्लॉटर हाउस ना होने के कारण अभी लाइसेंस पर प्रतिबंध लगाया गया है

वही जब मीट व्यापारियों से मीडिया ने चर्चा की मीट संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद असलम कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम मध्य प्रदेश सरकार की दिशा निर्देशों का पालन करना चाहते हैं और उसी का अनुरूप अपनी दुकान चलाना चाहते हैं हमारी छोटी-मोटी समस्याएं हैं इसलिए हमने अपनी समस्याओं को एमआईसी सदस्य के सामने रखा हमें पूर्ण उम्मीद है कि हमारी समस्याओं का समाधान अति शीघ्र हो जाएगा

इस बैठक में मटन के साथ मछली व्यापारी भी आए थे मछली वालों का कहना है कि हमारा व्यापार बहुत छोटा सा व्यापार है बड़े गरीब गुरवे लोग इस व्यापार को करते हैं इसलिए हमें इसमें विशेष रियायत दिया जाए या निगम हमें दुकान बना कर दे तो हम दुकान में बैठकर अच्छे से नियम के अनुसार काम कर सके

- Advertisement -
Exit mobile version