इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रही महिला के साथ चेन लूट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पैदल जा रही महिला के गले से चेन झपट कर एक्टिवा सवार दो युवक मौके से फरार हो गए जहाँ पीड़िता ने चंदननगर थाने पहुंचकर पुलिस केस दर्ज करवाया है।

दरअसल चंदन नगर थाना प्रभारी के अनुसार स्कीम नंबर 71 की रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर 2 एक्टिवा सवार चेन स्नेचरों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी शॉप पर जा रही थी तभी पता पूछने के बहाने एक्टिवा सवार दो युवकों ने महिला से कुछ बात की जहां पीछे बैठे युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन छीन ली, मामले में महिला ने काफी चिल्ला पुकार भी की लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है वही पुलिस को एक cctv भी हाथ लग है जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। आपको बताना चाहेंगे कि इंदौर शहर में चैन स्नैचिंग लूट चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में भी आ रहे हैं।

Exit mobile version