इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक 9 साल के बच्चे के धर्मांतरण करने के मामले में पुलिस ने उसके कथित पिता के खिलाफ पिछले दिनों प्रकरण दर्ज किया था तथा इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसकी मां के खिलाफ भी धर्मांतरण सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 9 साल के बच्चे का खतना करवा कर उसका धर्मांतरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था वही खजराना पुलिस ने बच्चे के मूल पिता की शिकायत पर आरोपी युवक इलियास के खिलाफ धर्मांतरण और खतना करवाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था और पूरे ही मामले में आरोपी इलियास को गिरफ्तार कर जेल भी पहुंचा दिया तो वहीं पुलिस की जांच लगातार जारी रही और जांच पड़ताल के दौरान इस बात की भी जानकारी पुलिस को लगी कि बच्चे की मूल मां ने भी इस पूरे मामले में आरोपी युवक इलियास का सहयोग किया जिसके चलते इस पूरे मामले में महिला के खिलाफ भी धर्मांतरण सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इलियास का साथ देने वाली बच्चे की मां के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में अभी भी तफ्तीश की जा रही है वहीं इस पूरे मामले में इलियास ने बच्चे के फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे और फर्जी दस्तावेज बनाने में उसकी किन-किन लोगों ने मदद की इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है और आने वाले दिनों में उनके खिलाफ भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने की बात कही जा रही है वहीं डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि पूरे मामले में आरोपी का सहयोग करने वाली महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
