इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले निगम कर्मचारियों ने अपनी सास की धमकी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने मृग कायम कर परिजनों के बयानों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले निगम कर्मचारी मनीष ने अपनी सास की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है वहीं परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मनीष का उसकी पत्नी से पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था और जब इस पूरे मामले की जानकारी उसकी सास को लगी तो सास मनीष के घर पर आई और निगम कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट को काटने की धमकी दी और लगातार अलग-अलग तरह के अशब्दों से उसे अपमानित भी किया और इन सब बातों से परेशान होकर निगम कर्मचारियों ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,फिलहाल निगम कर्मचारी अपने घर पर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा था उसे समय परिवार के अन्य सदस्य कुछ काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे और जब वह लौट कर आए तो देखा कि मनीष के घर में ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ है इसके बाद पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने खजराना पुलिस को दी और खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को फांसी के फंदे से नीचे उतर कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं पूरे ही मामले में पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर ही जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है फिलहाल मृतक ने मृतक ने किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है फिलहाल पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन को जब्त कर पूरे मामले में जांच शुरू की है।
