इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता ने आत्महत्या एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक नविवाहित ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है की मृतिका ने हाल ही में अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

खजराना थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में रहने वाली 22 वर्षीय रोमा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है की रोमा ने देवास में रहने वाले रवि से लव मैरिज की थी,दोनों ने अपने गृहस्थी जीवन की शुरुआत की थी इसी बीच रोमा ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

Exit mobile version