मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में शिकायतों मे आई कमी 58 मामले पुलिस जनसुनवाई में पहुचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर शहर में हर मंगलवार को होने वाली पुलिस जनसुनवाई में विभिन प्रकार की समस्या लेकर पीड़ित पहुचते है जिसमे इस मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में पारिवारिक , संपत्ति विवाद , पति पत्नी विवाद के 58 मामले सामने आए है जिसमे सभी पीड़ितों के निराकरण पुलिस द्वारा किये जा रहे है

दरसअल हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कई पीड़ित अपनी शिकायतों को लेकर न्याय की आस में पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर के पास पहुचते है काफी हद तक पीड़ितों की शिकायत सुनकर निराकरण भी किया जाता है वही पिछली पुलिस जनसुनवाई की बात की जाए तो शिकायत कर्ताओं में कमी देखने को मिल रही है जहा पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि पुलिस जनसुनवाई तो सातों दिन की जाती है मंगलवार के दिन सिर्फ दो घंटे के लिए नही की जाती है पीड़ितों के लिए पुलिस द्वारा 24 घंटे खुले रहते है इस लिए भी जनसुनवाई में पीड़ितों की भीड़ कम दिखाई दे रही है सुबह से लेकर रात तक हर थाना , हर ऑफिस खुला रहता है इस वजह से भी शिकायत कर्ताओं की कमी पुलिस जनसुनवाई में देखी जा रही है बहरहाल इस जनसुनवाई में 90 परसेंट लोग संतुष्ट हो कर गए है बाकी 10 परसेंट लोगो की शिकायत संभंधित अधिकारियो को सौंपी गई है जिसका निराकरण भी जल्द ही किया जाएगा । वही इस मंगलवार 58 मामले पुलिस जनसुनवाई में पहुचे है जिनका निराकरण काफी हद तक किया जा रहा है

Exit mobile version