इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में लगी पेंशन अदालत, प्रकरणों का होगा निराकरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अदालत में सामान्य भविष्य निधि संबंधी समस्याओं का किया जाएगा निराकरण, दो विभागों के बीच समन्वय की कमी भी होगी दूर। इंदौर जिला प्रशासन के पास पेंशन प्रकरणों की कई शिकायतें पहुंच रही थी। इसे देखते हुए पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से इंदौर कलेक्टर कार्यालय में किया जा रहा है। इसमें लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही दो विभागों के बीच में समन्वय की कमी से होने वाली देरी को भी दूर करने के प्रयास होंगे। सभी विभागों के कर्मचारी अपने लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए अदालत में शामिल हो सकते हैं।
कार्यालय प्रधान महालेखाकार मध्यप्रदेश द्वारा सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओं की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जा रहा है। 16 जनवरी को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष 210 में पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसमें सामान्य भविष्य निधि अदालत में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कोषालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अभिदाताओं के जीपीएफ कटौत्रा मिसिंग सहित अन्य सामान्य भविष्य निधि संबंधी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Exit mobile version