बीते 10 सालों में इंदौर तस्करों का सबसे महफूज ठिकाना बन गया है। सप्लाई के साधन सहजता से उपलब्ध होने के कारण तस्कर देश के विभिन्न हिस्सों में इंदौर से गांजा, ब्राउन शुगर, स्मैक, हेरोइन और चरस की सप्लाई करते हैं। कमाई का आसान जरिया होने के कारण इंदौर के ज्यादतर हिस्सों में पैडलर सक्रिय हैं।एनसीबी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गांजा की सबसे ज्यादा सप्लाई ओडिशा से हो रही है। बड़ी बात यह कि इंदौर के रास्ते 17 राज्यों में गांजा सप्लाई होता है। देवास, धार, खरगोन, सेंधवा में गांजा की खेती भी होती है, लेकिन ओडिशा के काला गांजा की डिमांड ज्यादा है। ब्राउन शुगर, स्मैक, चरस और एमडीएमए के लिए भवानी मंडी, चौमेला और प्रतापगढ़ के तस्करों ने बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है।
इन इलाकों में सक्रिय महिला तस्कर : क्राइम ब्रांच एडीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक बीते दो सालों में महिलाएं भी मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगी हैं। पिछले दिनों बाणगंगा, परदेशीपुरा, हीरा नगर और राजेंद्र नगर थाना में कई महिलाएं पकड़ी गईं जो गांजा ही नहीं, बल्कि ब्राउन शुगर की सप्लाई भी करतीं थीं। वर्ष 2019 में पकड़ी गई 70 किलो एमडीएमए में तो मुंबई ही एक महिला तस्कर पकड़ गई, जिसके तार
