इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां पर यात्री को कुत्ता रिश्तेदार बताकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले राकेश पवार नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया और खुद को अपना रिश्तेदार बताया और कहा कि आप को मुझे रुपए देना है उसके लिए एक लिंक पहुंचाई गई है जैसे ही उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके अकाउंट में पैसे क्रेडिट हो जाएंगे फरियादी द्वारा जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया उसके अकाउंट से 25 हजार रुपए कट गए जब दोबारा फोन लगाकर उसको कहा कि रुपए आने की वजह कट गए हैं तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा कहा गया कि वह गलती से कट गए हैं दोबारा क्लिक करने पर रुपए अकाउंट में आ जाएंगे जब फरियादी द्वारा दोबारा चेक किया तो उसके अकाउंट से ₹25 हजार और कट गए कुल फरियादी के अकाउंट से आरोपी द्वारा ₹50 हजार रुपए अकाउंट से धोखाधड़ी पूर्वक निकाल लिया जाए फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
