इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र मे मामूली बात को लेकर एक बदमाश ने किया युवक पर प्राणघातक हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार बदमाशों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां मामूली बात को लेकर एक बदमाश ने की युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया है जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद घायल युवक ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के भोला नाथ कॉलोनी का है जहां अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति रोहित कसेरा के द्वारा पीड़ित के साथ पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था वही फरियादी के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर रोहित कसेरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है वही रोहित कसेरा अन्य मामलों में भी फरार चल रहा है वही रोहित कसेरा का अपराधिक रिकॉर्ड भी है पुलिस आरोपी को गिरफ्तार वैधानिक रूप से कार्रवाई करेगी

Exit mobile version