इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में फिर एक सूदखोरी का मामला सामने आया है जहां महिला द्वारा दबाव बनाकर मोटी ब्याज की राशि वसूली जा रही थी उसके एवज में कई दस्तावेज पर साइन करवा कर खुद के नाम भी करवा लिए परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है
मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की क्षेत्र की रहने वाली महिला द्वारा ब्याज पर पैसा चलाया जाता है वहीं फरियादी महिला का कहना है कि उसके द्वारा पैसों की आवश्यकता के चलते उससे ब्याज पर कुछ रुपया उधार लिया था वही दबाव पूर्वक ब्याज की राशि वसूली जाती है और पैसा ना देने पर दस्तावेजों पर साइन करा कर काफी सारी चीजें भी महिला ने अपने नाम करवा ली है महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही ब्याज पर पैसा चलाने वाली महिला के घर से दस्तावेज भी बरामद किए हैं फिलहाल पूरा मामला जांच में है इसके बाद महिला पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी फिलहाल महिला पर सूदखोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
