इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र हेराफेरी कर फाइनेंस करने वाले दो लोगो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां मनोज पोरवाल की रिपोर्ट पर मानसिंह और मनीष करके के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां मनोज ने पुलिस को बताया कि मनोज के पास जब किस्त भरने के लिए बजाज फाइनेंस की अन्नपूर्णा रोड शाखा से संदेश आया तो वह दंग रह गया उसका कहना था कि मैंने कोई मोबाइल नहीं खरीदा है जब वह बजाज फाइनेंस के दफ्तर पहुंचा तो पता चला कि उसके नाम से आईफोन फाइनेंस हो चुका है दस्तावेज उसी के जमा है मनोज ने बताया कि उसने लोन के लिए बजाज में दस्तावेज दिए थे वहीं से किसी ने हेराफेरी कर उसके नाम से मोबाइल ले लिया है जांच में मानसिंह और मनीष का नाम सामने आया है दोनों बजाज के ही कर्मचारी बताए जा रहे हैं हालांकि थाना प्रभारी और जांच अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी

Exit mobile version