इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में चोरों ने गायत्री शक्तिपीठ मंदिर को निशाना बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में चोरों ने निशाना बनाया है जहां बदमाश मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर दान राशि ले गए हैं वही मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाश रोटी खाते हुए भी नजर आ रहे हैं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी

मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसरबाग रोड गायत्री शक्तिपीठ स्थित एक गायत्री मंदिर और शिव मंदिर है इसी जगह को चोरों ने निशाना बनाया है और चोर शक्ति पीठ में रात करीब 2:00 बजे पुजारियों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया गया और दान पेटी का ताला तोड़कर दान पेटी में से रुपए निकाल कर ले गए वही सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो बदमाश भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं पुलिस को फरियादी के द्वारा सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं अब देखना यह होगा कि पुलिस बदमाशों को कब तक गिरफ्तार करती है

Exit mobile version