इंदौर की कनाडिया पुलिस ने युवक के खिलाफ लव जिहाद के मामले में प्रकरण दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

https://youtu.be/HqITLGZY3sw

इंदौर की कनाडिया पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक प्रकरण दर्ज किया है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात की जा रही है वहीं पूरे ही मामला काफी दिलचस्प है यहां पर पीड़िता ने पुलिस को कई तरह की जानकारी दी उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लव जिहाद की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है कनाडिया थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने प्रकरण दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी की जान पहचान उसकी मां से 2019 में थी उसके बाद उसका घर पर आना-जाना था इसी दौरान आरोपी रहीम उनके घर पर आया तो पीड़िता का चार्जर लेकर घर से चल गया इसके बाद मोबाइल भी लेकर चले गया और जब घर वालों को इस बारे में जानकारी लगी तो उन्होंने रहीम को फोन लगाकर चार्जिंग और मोबाइल वापस देने की बात कही जिस पर आरोपी ने भला बुरा कहते हुए अलग-अलग बातें कही इसी के साथ पीड़िता के मां के फोटो अपलोड कर कई तरह की आपत्तिजनक बातें लिखी इसी के साथ जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी उसको दी और उसे ऐसा नहीं करने की हिदायत दी तो उसने पीड़िता को इस बात को लेकर धमकाया कि यदि तुम तुम्हारे पति को छोड़कर मेरे साथ धर्म परिवर्तन कर नहीं रहोगी तो मैं इसी तरह से हरकत करता रहूंगा इसके बाद आरोपी ने उसकी बहन जो की 12 साल की है उससे भी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया तथा रहीम की प्रताड़नाओं से तंग आकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत कनाडिया पुलिस को की और कनाडिया पुलिस ने इस पूरे ही मामले में आरोपी के खिलाफ लव जिहाद सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वही पुलिस कहना है कि पूरे ही मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रहीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version