इंदौर कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज चुनाव को लेकर प्रेस कान्फ्रेस को सम्बोधित किया
जिसमे उन्होंने चुनाव से संबंधित जानकारी प्रदान की इसमें मतदाता की सुविधा , प्रत्याशी के खर्च जैसे विषयों की जानकारी दी।
प्रत्याशी का सोशल मीडिया प्रचार का खर्च भी इस बार चुनाव में जोड़ा जाएगा । सभी तरीको के मतदाता को लुभाने वाले बैनर पोस्टर आदि को निकलने का कार्य शुरू होगया है । निजी मकान में बिना अनुमति के प्रचार सामग्री नही लगाई जा सकती ।
सी विसिल ऐप के माध्यम से लोगो की शिकायते ली जा सकेगी जिसमे 100 मिनट में शिकायत निवारण होगा इस ऐप में मतदाता द्वारा प्रत्याशी के द्वारा खर्च , आदि की शिकायत कर सकेगा इसमें 30 फ्लाइंग स्क्वाड बनाई गई है
सभी प्रत्याशी के प्रचार खर्च के लिए वीडियोग्राफी करवाकर पता लगाया जाएगा इसके लिए सभी टीमों का गठन कर दिया गया है । दिव्यांग लोगो के वोटिंग के लिए सक्षम ऐप से व्हील चेयर प्राप्त कर सकेंगे
आर्म्स जमा करने का कार्य एवम् ध्वनि प्रदूषण करने वालो पर कार्यवाही भी जल्द ही शुरू की जाएगी
कल से मतदान दल की ट्रेनिंग होगी प्रारंभ ।
