आरोपी के द्वारा चाकू से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक आरोपी के द्वारा चाकू से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

इंदौर क्राइम ब्रांच को पिछले दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था जिसमें बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अखिलेश मिश्रा चाकू से अपने पिता का केक काटते हुए नजर आ रहा था जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पूरे मामले में पुलिस ने अखिलेश मिश्रा के खिलाफ आर्म्स के तहत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्त में लिया और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है वही वीडियो में भी देखा जा रहा है कि किस तरह से आरोपी के द्वारा अपने पिता का बर्थडे चाकू से केक कटवाकर बनवाया जा रहा है और उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इंदौर में इस तरह के घटनाक्रम पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version