इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक महिला का बस से बैग चोरी होने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत महिला ने थाने पहुंचकर की है बैग में महिला का समान व गहने रखे हुए थे
मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नौलखा बस स्टैंड का है जहां आयुषी तिवारी नामक महिला कटनी से इंदौर की बस में सफर कर रही थी जब वह देर रात इंदौर के नौलखा बस स्टैंड पर पहुंची तब उसने देखा कि उसका डिक्की में रखा हुआ बैग नहीं है जब उसने बस स्टॉप को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया इसके बाद आयुषी ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर अपने बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है बैग में उनका जरूरी सामान और कीमती गहने रखे हुए थे फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं बस स्टॉफ से भी पूछताछ की जा रही है
