प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में कई लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे वही अपने पुलिस आरक्षक पति से परेशान महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और न्याय की गुहार लगाई
प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में कई लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचते हैं वही एक अपने पुलिस आरक्षक पति से परेशान महिला ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया उसने बताया कि उसके पति विजय चौहान पुलिस विभाग में ही पदस्थ है उसके पति और उसका केस कोर्ट में भी चल रहा है वही उसको भरनपोशन के लिए 11 हजार रुपये प्रति माह देने का निर्णय भी हुआ था लेकिन उसका बावजूद उसका पति उसे भरण पोषण के लिए रुपए नहीं दे रहा है वहीं उसके साथ लगातार मारपीट कर उसे प्रताड़ित भी करता है जिसकी शिकायत वह थाने पर भी दर्ज कर चुकी है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसे लेकर आज महिला जनसुनवाई में न्याय की गुहार लेकर पहुंची वहीं पुलिस के मुताबिक शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है
