मछुआरा संघ द्वारा कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह के समर्थन में नोकाओ की रैली निकाली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में सहज सरल कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह के समर्थन में लोग खुलकर कांग्रेस के पक्ष में आ गए हैं। मछुआरा संघ द्वारा कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह के समर्थन में संजय सागर नदी में 5 किलोमीटर नोकाओ की रैली निकालकर एक अनोखा प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता सिंधु विक्रम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नोका में हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर 30 नोकाओ के काफले के साथ नदी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया है वही ग्रामीणों ने नगर के मुख्य रोड़ पर बने पुल से पुष्प बर्षा के साथ नारेबाजी कर रैली का भव्य स्वागत किया गया। सिंधु विक्रम सिंह शमशाबाद विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार हैं।

Exit mobile version