कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान इलैया राजा टी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे के द्वारा दिये निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 14/07/2023 को सजिआअ वृत्त सांवेर श्री आर के निगम के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक श्री आशीष जैन ने सूचना के आधार पर ग्राम शहादा में संतोष पिता शोभालाल के रिहायशी मकान पर दबिश देकर तलाशी ली गयी तलाशी में देशी मदिरा प्लेन पाव की 11 पेटी ,देशी मदिरा मसाला पाव की 02 पेटी,बोल्ट बियर कैन की 06 पेटी,पावर बियर कैन की 03 पेटी इस प्रकार कुल 22 पेटी(कुल 225 बल्क लीटर) देशी/विदेशी मदिरा बरामद हुई जिसे जप्त कर कब्जे आबकारी लिया गया तथा आरोपी संतोष पिता शोभालाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम शाहदा तहसील सांवेर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया । जप्त मदिरा का मूल्य लगभग 72110 रु है
कार्यवाही में आरक्षक कमलेश निहोरे,भीम सिंह तथा अंकिता जाटव वाहन चालक पवन विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।
