बोल बम के जय घोष के साथ निकली बाणेश्वरी कावड यात्रा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मालवांचल की सबसे बड़ी, परंपरागत बाणेश्वरी कावड़ यात्रा विगत 21 वर्षों से निकाली जा रही है शुक्रवार को अन्नपूर्णा क्षेत्र से शुरू हुई कावड़ यात्रा का कई स्थानों पर विशाल मंच लगाकर स्वागत किया गया

कावड़ यात्रा संयोजक गोलू शुक्ला ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागृत करना है इस बार बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में जो चार झांकियां शामिल थी झांकी में श्री राम जी की विशाल मूर्ति एवम भगवान महाकाल सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी सजाई गई थी सभी कावड़ यात्री यात्रा के दौरान पूरे देश और प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि तथा सुखद वर्षा की प्रार्थना करते हुए नजर आएं। और पूरा क्षेत्र बोल बम के नारों से गूंज उठा यात्रा का समापन मे कावड़ यात्रियों को महाकाल भस्म आरती के दर्शन कराए जायेंगे

Exit mobile version