आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसके द्वारा महिला के आपत्तिजनक फोटो ले लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह सर्दियों के सीजन में गर्म कपड़ों की दुकान लगाते हैं उसी के चलते वह उत्तर प्रदेश अपने गांव से रिश्तेदार व अन्य लड़कों को काम करने के लिए लेकर आए थे इसी बीच एक रिश्तेदार युवक से दोस्ती हो गई इसी बीच रिश्तेदार युवक ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए काम खत्म होने के बाद रिश्तेदार युवक यहां से चला गया और उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद वह फोन पर आपत्तिजनक फोटो के आधार पर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है और रुपयों की मांग कर रहा है नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है परेशान होकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई जिसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर रिश्तेदार युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Exit mobile version