आदिपुरुष फिल्म का हिंदू संगठन ने सड़कों पर उतर कर किया विरोध प्रदर्शन।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फिल्म आदिपुरुष के कई डायलॉग को लेकर फिल्म का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद आज अन्य हिंदू संघटन द्वारा भी फिल्म का विरोध किया, जहा केंद्र और राज्य सरकार से फिल्म को बेन करने की मांग उठाई जा रही है।

फिल्म आदिपुरुष का देश भर में विरोध देखा जा रहा है, हिंदू समाजजन को भी फिल्म में बतलाए गए कुछ बोल से ठेस पहुंची है, लेकिन फिल्म के निर्देशक ने डायलोग को परिवर्तन करने का हवाला तो दिया है। वहीं इसका विरोध अब इंदौर तक पहुंच गया है। जहां आज वीर बालाजी हिंदू संगठन समाजजनों ने भी आज टोरी कार्नर चोरहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिल्म का विरोध किया और इंदौर में सरकार से फ़िल्म प्रतिबंध करने की मांग की, हाथों में विरोध की तख्तियां लिए लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। बताना चाहेंगे की फिल्म आदिपुरुष का विरोध कांग्रेस के द्वारा भी आज किया गया।

Exit mobile version