अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर को मिला न्योता

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

देश में अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता का झंडा गाड़ते हुए इंदौर ने अब धर्म के क्षेत्र में भी अपना डंका बजा दिया है । अगले माह जुलाई में आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर को न्योता मिला है । यह पहला मौका है जब इस तरह के सम्मेलन में इंदौर के खजराना गणेश मंदिर को न्योता मिला है ।

-अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन और एक्सपो का आयोजन 22 से 24 जुलाई तक वाराणसी में किया जा रहा है । इस 3 दिवसीय आयोजन में देश के 400 से प्रमुख मंदिरों को बुलाया गया है । पूरे देश में ख्याति प्राप्त प्रमुख मंदिरों के साथ ही साथ विदेशों में मौजूद बड़े और प्रमुख मंदिर के प्रबंधन और पुजारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे । इस आयोजन में सहभागिता करने के लिए इंदौर के लाखों नागरिकों के श्रद्धा के केंद्र खजराना के गणेश मंदिर को भी न्योता मिला है । खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया गया है । इस अंतर्राष्ट्रीय मंदिर सम्मेलन में खजराना गणेश मंदिर की ओर से मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट प्रबंधक घनश्याम शुक्ला तथा सहायक प्रबन्धक गौरी शंकर मिश्रा भाग लेंगे । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश मे मंदिरों के रख रखाव सुरक्षा सहित सनातन धर्म को किसी तरह से बढ़ाया जाए इस विषय पर 3 दिनों तक चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि पिछले एक दशक के दौरान विश्व प्रसिद्ध भगवान खजराना गणेश मंदिर के विकास ओर आयोजनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है ।खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के द्वारा पहल करते हुए इस आयोजन में इंदौर के दो और मंदिर रणजीत हनुमान मंदिर तथा श्री अन्नपूर्णा माता मंदिर को भी शामिल कराया गया है । रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी दीपेश गुरु को आधिकारिक तौर पर निमंत्रण भिजवाया गया है । इसके साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर के द्वारा भी अपने मुख्य पुजारी को इस सम्मेलन में भेजा जा रहा है ।

Exit mobile version