आजाद नगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के चलते विवाद बदमाशों ने चाकू निकालकर युवक को धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के चलते कुछ बदमाशों ने चाकू निकालकर संबंधित व्यक्ति को जमकर धमकाया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्रकरण दर्ज कर पूरे ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रवेश का कंस्ट्रक्शन का कामकाज है और क्षेत्र में ही रहने वाले यूसुफ के घर का वह कामकाज कर रहा था लेकिन जब 80% काम पूरा होने के बाद प्रवेश यूट्यूब से पेमेंट मांगने गया तो उसने पेमेंट देने से मना कर दिया जिसके बाद परवेज ने घर का काम करना बंद कर दिया इस पर यूसुफ ने उसे अपने घर पर बुलाया और काम क्यों नहीं करने का कारण पूछा इस पर प्रवेश ने उसे पैसे नहीं मिलने की बात कही इस पर यूसुफ नाराज हो गया और अपने चार साथियों के साथ प्रवेश पर चाकू से हमला कर दिया इसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए और उसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में यूसुफ कबीर सहित तीन अन्य लोगों पर जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे ही मामले में काफी बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version