हीरा नगर थाना क्षेत्र की पोश कालोनी में चोरों ने 3 से 4 घरों को बनाया निशाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में रोड पर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही है तो वही शहर की रहवासी कालोनियों में चोर सुने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं इसी के तहत हीरा नगर थाना क्षेत्र की पोश कालोनी में चोरों ने 3 से 4 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसने चोर लाखों रुपए नगद वा सोने चांदी के जेवरात ले उड़े फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है….।

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर एक्सटेंशन की कालोनी में चोरों ने सुने मकानों को निशाना बनाया गया बताया जा रहा है की सभी घरों में बदमाशों एक सारी की घटना को अंजाम दिया है जिसमे चोरों ने केवल नगदी वा जेवरात पर हाथ साफ किया गया जब की घरों में लैपटाप वा अन्य सामान भी रखा हुआ था और चोरों का सभी घरों में दरवाजे के नकुचे तोड़ने का तरीका भी एक सा है चोरने ने केवल सुने घरों को निशाना बनाया रहवासियों का कहना है कि चोरों ने बड़ी खूबसूरती से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसमें बाकायदा ऐसा प्रतीत हो रहा है की रेकी करने के बाद चोरी की गई है क्योंकि जिन घरों में चोरी हुई है वहां के लोग अपने निजी काम से बाहर गए हुए थे तो कुछ किराएदार अन्य कमरों में सो रहे थे उनके घर में भी चोरी हुई है चोर सीसीटीवी में बाइक पर सवार कॉलोनी में घूमते हुए नजर आ रहे हैं फिलहाल पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है

Exit mobile version