✓आरोपियों के कब्जे से 34.560 ML. व 43.560 ML. कुल 78 ली.कीमती करीब 30,000 रुपये की अवैध शराब बरामद।
इंदौर-शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा शहर में हो रही अवैध शराब की तस्करी, अवैध मादक पदार्थ सबंधी प्रकरणो में आरोपियों की धरपकड लगातार की जा रही हैं ।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना चन्दन नगर क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रिकी हो रही हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर आरोपी 1. आनंद डाबर नि चन्दन नगर 2. सागर सोलंकी नि अर्जुन कॉलोनी धार हाल अरिहंत नगर 3. विशाल जायसवाल नि सरस्वती नगर न्याय नगर के पास इंदौर को पकडा
जिनके कब्जे से 34.560 ML. व 43.560 ML. कुल 78 ली. कीमती करीबन 30,000 रुपये की अवैध शराब बरामद की गई।
आरोपियों से पूछताछ करते उसने बताया कि चन्दन नगर, राऊ आसपास के थाना क्षेत्रों से शराब की दुकानों से शराब की पेटीयों को लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे आरोपियों के विरुद्ध थाना चन्दन नगर पर अपराध धारा 34 आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
