थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एम वाय एच अस्पताल केंटिन से मोबाईल चोरी करने वाला 01 आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में धराया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • आरोपी ने केंटीन में खाना खाने के बहाने जाकर दिया था चोरी की घटना को अंजाम
  • आरोपी के कब्जे से घटना में चोरी गया मोबाईल फोन आई फोन 11 किया बरामद । घटना के चंद घंटो में आरोपी को किया गिरफ्तार ।

इंदौर – शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लूट, चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है । इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लडका सस्ते दाम पर मोबाईल बेचने लिये नवलखा बस स्टेंड के आसपास घुम रहा है । बाद मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना संयोगितागंज इंदौर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र पिता मुरारीलाल सितोले उम्र 29 साल निवासी मयुर नगर इंदौर का होना बताया ।

आरोपी से पुछताछ करते आरोपी ने बताया कि दिनांक 12.09.2023 को थाना संयोगितागंज क्षेत्र में एम वाय एच अस्पताल केंटिन में खाना खाने के बहाने जाकर मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया जिस पर थाना संयोगितागंज से जानकारी प्राप्त करते अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होना पाया गया ।

आरोपी ने दारू का नशा करने के लिये रूपयो की जरूरत होने से मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया जो चोरी गया मोबाईल फोन आई फोन 11 जप्त कर, आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया है तथा अन्य घटनाओ के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version