अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 1 तस्कर को क्राईम ब्राँच ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी मात्रा में ड्रग ड्रग सहित सप्लायर को पकड़ा है उसके पास से 20 लख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की गई है पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है कि आरोपी ड्रग्स कहां से ला रहा था और किस बेचने जा रहा था।

क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के अनुसार मूखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स लेकर बेचने की फिराक में आने वाला है सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम और गांधीनगर पुलिस नें मिलकर संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया इसी दौरान सुपर कॉरिडोर स्थित एम आर ग्रीन्स के यहां पर बदमाश को पकड़ा गया मौके पर आरोपी के पास से अंतर्राष्ट्रीय कीमत के अनुसार 20 लाख रूपये से अधिक कि 205 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कि गई है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित पिता बबलू शर्मा निवासी 174 नंदन नगर थाना चन्दन नगर क्षेत्र होना बताया है आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाया था और इंदौर में किस बेचने वाला था या कहीं और बेचने वाला था और उसके साथ में कौन-कौन शामिल है हालांकि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version