- एडवांस पेमेंट के रूप में किया था ऑनलाइन फ्रॉड ।
इंदौर – क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन पोर्टल पर सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायते प्राप्त हो रही है। पुलिस के द्वारा लगातार आवेदकों के साथ हुए फ्रॉड की राशि रिफंड कराई जा रही है। फरियादी सागर नेऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत की।सागर निवासी महू जिनका एल्यूमीनियम स्क्रैप का कार्य है। फेसबुक सोशल मीडिया पर सस्ते में एल्यूमीनियम स्क्रैप माल का ऐड देखा। ऐड में दिखाए गए नंबर पर संपर्क करने पर ठग व्यक्ति से संपर्क हुआ। ठग ने जूठे विश्वास में लेकर एडवांस पेमेंट करने का बोला गया। ट्रांसपोर्ट में स्क्रैप मैटेरियल लोड करने का वीडियो भेजा। जिसपर विश्वास करते हुए अपने बैक से ठग व्यक्ति के खाते में 34, लाख 79 हजार का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। ठग ने रुपए को अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करते हुए ठगी की गई।
क्राइम ब्रांच ने बैंक से संपर्क कर पुरे रुपए वापस कराए।
माना जाए तो पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में 2 करोड़ 44 लाख 32 हजार रुपए रिफंड कराए गए है।
सोशल मीडिया पर दिखाए गए किसी भी आकर्षक विज्ञापन पर जल्दबाजी में भरोसा न करे। विश्वसनीयता की पूर्णरूप से जांच किए बिना कभी भी अपनी निजी एवं बैंकिंग संबंधित जानकारी किसी को न देवें अन्यथा आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हो।
